बांका: सहदेवपुर गांव में दबंगों ने महिला पर हमला कर फोड़ा सिर, थाने में शिकायत दर्ज
Banka, Banka | Dec 17, 2024 सहदेपुर गांव में दबंगों ने पुरानी विवाद को लेकर महिला इंदु देवी को मारपीट कर सिर फोड़ दिया। घटना के बाद जख्मी अवस्था में महिला इंदु देवी को लेकर उसके पति मनोज चौहान थाना पहुंचे। जहां मंगलवार की सुबह 7:30 बजे घटना की लिखित शिकायत पुलिस से करते हुए सुरेश चौहान और उसके पुत्र राजेश चौहान के विरुद्ध केस करने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।