लातेहार: वन पट्टा विवाद: बिंगाड़ा ग्राम के ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
लातेहार सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम बिनगड़ा, पंचायत तरवाडीह के ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर गांव में आपसी सौहार्द बिगाड़ने, फर्जी शिकायत करने तथा सामाजिक अशांति फैलाने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों ने कहा कि वन अधिनियम के तहत गांव के एक पक्ष के ग्रामीणों को वन पट्टा मिला है जिसका विरोध दूसरा पक्ष कर रहा है ।