किशनगंज: पुलिस-प्रशासन की तत्परता से नाबालिगों का विवाह रुका
जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली किशनगंज क्षेत्र में बाल विवाह का एक मामला समय रहते रोक लिया गया। सूचना मिलने पर उपखंड प्रशासन और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बताया गया कि तेजाजी के डांडा के पास एक नाबालिग लड़के और लड़की का विवाह कराया जा रहा था। सूचना के आधार पर तहसीलदार हुक्मचंद मीणा और थाना सीआई टीम के साथ मौके पर पहुंचे और विवाह रुकवाया।