हाथरस: बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिपिक के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने की मारपीट, अधिकारियों ने किया सस्पेंड
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिपिक के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। लिपिक द्वारा फोन ना उठाने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने नाराज होते हुए कार्यालय पहुंचकर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए लिपिक के साथ मारपीट कर दी।