राजपुर: पटखौलिया गांव में गेहूं के डंठल जलाने से लगी भीषण आग
Rajpur, Buxar | Apr 22, 2026 धनसोई थाना क्षेत्र के समहुता पंचायत के पटखौलिया गांव में गेहूं की कटाई के बाद खेत के डंठल में लगाई गई आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। तेज पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटों ने बधार के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।