पेटलावद: पेटलावद में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का होगा भव्य अनावरण, जनजाति विकास मंच के जिला संयोजक ने दी जानकारी
13 नवंबर को शाम 7 बजे पेटलावद में जनजाति विकास मंच के जिला संयोजक संजय मखोड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 नवंबर को पेटलावद में क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शहर के पुराना बस स्टैंड के समीप बिरसा मुंडा की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया जाएगा एवं जनजाति गौरव दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे।