पेटलावद: ग्राम तलावपाड़ा में तेज रफ़्तार बाइक ने तीन लोगों को टक्कर मारी, पुलिस मौके पर पहुंची
13 नवम्बर को शाम 7 बजे रायपुरिया के ग्राम तलावपाड़ा में मार्ग पर मौजूद तीन लोगों को एक बाइक ने टक्कर मार दी, जिसमे नरवर गोयल, पप्पू नाथ, नटवर नाथ घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से पेटलावद सिविल अस्पताल लाया गया जंहा डॉक्टरों ने घायलों का उपचार किया। वही दुर्घटना की सूचना पर रायपुरिया पुलिस मौके पर पहुची एवं आगे की कार्यवाई की जा रही है।