मोठ: होटल में प्रेमी-प्रेमिका को पकड़कर मचाया तांडव, युवक को बंधक बनाकर पीटा; मां पर भी बरसे थप्पड़-लात, वीडियो हुआ वायरल
Moth, Jhansi | May 31, 2026 झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित एक होटल में प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ने के बाद जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि युवती के परिजनों और अन्य लोगों ने युवक के हाथ बांधकर उसकी पिटाई की, जबकि उसे बचाने पहुंची उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।