बक्सर: कोर्ट परिसर के पुस्तकालय भवन में अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित, अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित
Buxar, Buxar | Dec 3, 2024 देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिन मंगलवार को पुस्तकालय भवन में अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया. इस मौके पर कोर्ट परिसर स्थित पुस्तकालय भवन में अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया. अधिवक्ताओं ने पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया.