पुरा गांव में चार साल से चला आ रहा रास्ते का विवाद शनिवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। शनिवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान लाठी और पत्थरों से हुए हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के कुल 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।