संडीला: फड़वे पर हमला करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sandila, Hardoi | Apr 26, 2026 संडीला के ग्राम सरायमारूफपुर में 25 फरवरी को तीन लोगों पर फड़वे से हमला करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की रिपोर्ट ज्योति पत्नी राम प्रताप निवासी सरायमारूफपुर ने थाना संडीला पर दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने राजेश , नीरज , चंदनलाल , अमरीश और छोटेलाल सहित 06 लोगों पर पति, जेठ व ससुर के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था।