बक्सर: बक्सर स्थित एमपी हाई स्कूल में चुनाव कार्य को लेकर चल रहे प्रशिक्षण का डीएम ने किया निरीक्षण
Buxar, Buxar | May 23, 2024 लोकसभा चुनाव के सफल संपादन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एमपी हाई स्कूल, बक्सर में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 2 पालियों में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 383 कर्मी को प्रशिक्षण दिया गया।