बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन पर उधना बरौनी समर स्पेशल ट्रेन के बोगी से 183.79 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार.
Buxar, Buxar | May 23, 2024 दानापुर-डीडीयू रेलखंड के बक्सर स्टेशन पर डाउन में उधना-बरौनी समर स्पेशल एक्सप्रेस के बोगी संख्या एस-4 से विभिन्न ब्रांड के कुल 183.79 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. हालांकि शराब तस्कर भागने में सफल रहे. जिसे लेकर जीआरपी लगी हुई है. बक्सर जीआरपी इंसपेक्टर विजेंद्र कुमार ने दी. तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी किया गया.