पेण्ड्रा रोड गौरेला: नरौर में 11 हजार वोल्टेज करंट की चपेट में आने से हुई मासूम की मौत, डेढ़ साल बाद भी मुआवजे के लिए चक्कर काट रहा
जिले के ग्राम पंचायत नरौर निवासी एक बेबस मां ने विद्युत विभाग की लापरवाही से हुई मौत और शासन की सहायता राशि मिलने में हो रही देरी के खिलाफ जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। मृत बच्चे की मां यूनम ओट्टी ने बताया कि उनके 13 वर्षीय बेटे संतोष कुमार की खेलते समय 11 हजार वोल्टेज बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मृतक संतोष कुमार (उम्र 13 ।