Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
किसान
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
महाराष्ट्र

थाना पुरानी बस्ती पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में ट्रक से सरिया चोरी करने वाले 04 अभियुक्तों को चोरी किये गये सरिया के साथ 24 घन्टे के अंदर की गयी गिरफ़्तारी के संबंध में #क्षेत्राधिकारी_सदर द्वारा दी गयी बाईट- https://t.co/jpThlrdRBe

5 views | Basti, Uttar Pradesh | Jul 8, 2026

MORE NEWS

सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीएम और एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण सुरक्षा, यातायात पर दिया विशेष जोर
                      *बस्ती, 08 जुलाई 2026।*  
जनपद में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इसी क्रम में आज जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने थाना हरैया क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभा स्थल, हेलीपैड, पार्किंग, प्रवेश-निकास द्वार, मंच, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय एवं चिकित्सा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई,बैठने की समुचित व्यवस्था और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। वहीं एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी, क्यूआरटी टीम और यातायात डायवर्जन प्लान को समय से लागू करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त, CRO कीर्ति प्रकाश भारती क्षेत्राधिकारी हरैया सहित लोक निर्माण, विद्युत, स्वास्थ्य व अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

                          संवाददाता हरी ओम प्रकाश 
                   राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीएम और एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण सुरक्षा, यातायात पर दिया विशेष जोर *बस्ती, 08 जुलाई 2026।* जनपद में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने थाना हरैया क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभा स्थल, हेलीपैड, पार्किंग, प्रवेश-निकास द्वार, मंच, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय एवं चिकित्सा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई,बैठने की समुचित व्यवस्था और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। वहीं एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी, क्यूआरटी टीम और यातायात डायवर्जन प्लान को समय से लागू करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त, CRO कीर्ति प्रकाश भारती क्षेत्राधिकारी हरैया सहित लोक निर्माण, विद्युत, स्वास्थ्य व अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

Basti, Basti | Jul 8, 2026

सीएम योगी ने शिक्षकों को दी कैशलेस चिकित्सा, बच्चों के खाते में भेजे 1200 रुपये बस्ती में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, एसबीआई से एमओयू पर भी हुए हस्ताक्षर
         जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 08 जुलाई 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र छात्राओं के लिए तीन बड़ी घोषणाओं का शुभारंभ वाराणसी से किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा छात्र-छात्राओं को ड्रेस, जूता-मोजा के लिए 1200 रुपये की डीबीटी धनराशि और एसबीआई के साथ हुए एमओयू का एक साथ उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद बस्ती के बहुउद्देशीय सभागार, राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया। 
कार्यक्रम में शासन द्वारा नामित मुख्य अतिथि बेचन राम, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग उपस्थित रहे। उनके साथ *जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, गुलाब चन्द्र सोनकर, अंकुर वर्मा* विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 
जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का मोमेंटो व बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की रूपरेखा जिला विद्यालय निरीक्षक संजय कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी ने प्रस्तुत की।
इस अवसर पर बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के 10-10 उत्कृष्ट शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सहायक शिक्षा निदेशक संजय कुमार शुक्ला ने बच्चों को पुस्तकें व शिक्षण सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में सभी उप जिला विद्यालय निरीक्षक, जीआईसी प्रिंसिपल, जिला समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक व छात्र उपस्थित रहे।
                संवाददाता: हरि ओम प्रकाश,

सीएम योगी ने शिक्षकों को दी कैशलेस चिकित्सा, बच्चों के खाते में भेजे 1200 रुपये बस्ती में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, एसबीआई से एमओयू पर भी हुए हस्ताक्षर जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 08 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र छात्राओं के लिए तीन बड़ी घोषणाओं का शुभारंभ वाराणसी से किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा छात्र-छात्राओं को ड्रेस, जूता-मोजा के लिए 1200 रुपये की डीबीटी धनराशि और एसबीआई के साथ हुए एमओयू का एक साथ उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद बस्ती के बहुउद्देशीय सभागार, राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में शासन द्वारा नामित मुख्य अतिथि बेचन राम, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग उपस्थित रहे। उनके साथ *जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, गुलाब चन्द्र सोनकर, अंकुर वर्मा* विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का मोमेंटो व बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की रूपरेखा जिला विद्यालय निरीक्षक संजय कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के 10-10 उत्कृष्ट शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सहायक शिक्षा निदेशक संजय कुमार शुक्ला ने बच्चों को पुस्तकें व शिक्षण सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में सभी उप जिला विद्यालय निरीक्षक, जीआईसी प्रिंसिपल, जिला समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक व छात्र उपस्थित रहे। संवाददाता: हरि ओम प्रकाश,

Basti, Basti | Jul 8, 2026

10 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर रहेगा रूट डायवर्जन

10 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर रहेगा रूट डायवर्जन

Basti, Basti | Jul 8, 2026