सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीएम और एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण सुरक्षा, यातायात पर दिया विशेष जोर
*बस्ती, 08 जुलाई 2026।*
जनपद में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इसी क्रम में आज जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने थाना हरैया क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभा स्थल, हेलीपैड, पार्किंग, प्रवेश-निकास द्वार, मंच, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय एवं चिकित्सा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई,बैठने की समुचित व्यवस्था और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। वहीं एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी, क्यूआरटी टीम और यातायात डायवर्जन प्लान को समय से लागू करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त, CRO कीर्ति प्रकाश भारती क्षेत्राधिकारी हरैया सहित लोक निर्माण, विद्युत, स्वास्थ्य व अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Jul 8, 2026