सफीपुर: उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे के पास बाइक पलटने से युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Safipur, Unnao | Jul 20, 2026 उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, सोमवार सुबह 11 बजे चकलवंशी-मियागंज मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 24 वर्षीय अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सलेमपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे के निकट हुई। राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना देकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर पहुंचाया।