आगर: जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती, अपर कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अपर कलेक्टर आर.पी. वर्मा ने सोमवार शाम 6 बजे स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा के अनुसार ड्यूटी का निर्वहन नहीं करने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।