गोरखपुर: पिता ने धारदार हथियार से हमला कर बेटे को घायल करने का लगाया आरोप, तिवारीपुर पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की 29 अप्रैल को कुछ लोगो द्वारा मिलकर उनके पुत्र को जान से मारने की नीयत से धारदार लोहे के हथियार से मारा पीटा गया,जिसमें उनके पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।और उनका इलाज चल रहा है।तहरीर के आधार पर तिवारीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना में अभियुक्तगण आलोक पुत्र जुगुनू और अनीष उर्फ पन्ने पुत्र रामसकल को गिरफ्तार किया है।