संडीला: 14 साल बाद इंसाफ: संडीला गैस कांड में फैक्ट्री मालिक को 7 साल की सजा
Sandila, Hardoi | Apr 11, 2026 संडीला गैस रिसाव कांड में आखिरकार न्याय मिला है। अदालत ने इस हादसे के मुख्य आरोपी और फैक्ट्री मालिक अमित कुमार श्रीवास्तव को दोषी ठहराते हुए 7 साल के कठोर कारावास और 12 लाख 25 हजार 500 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।यह मामला 29 जनवरी 2011 का है, जब संडीला औद्योगिक क्षेत्र स्थित अमित हाइड्रोकेमिकल इंडिया लिमिटेड फैक्ट्री से जहरीली गैस रिसाव हुआ था।