Public App Logo
पीली कोठी में हुड़दंग पर नैनीताल पुलिस का कड़ा एक्शन पीली कोठी में विवाद और भगदड़ की सूचना पर थाना मुखानी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। CCTV फुटेज के आधार पर 20 उपद्रवियों की पहचान कर सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत ₹10 हजार संयोजन शुल्क वसूला गया। CCTV जांच में मारपीट या किसी व्यक्ति के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। #NainitalPolice #UttarakhandPolice - Rudrapur News