जमुई: नर्मदा गांव में 24 घंटे की रामधुनी शुरू, पूरा इलाका भक्ति रस में डूबा
Jamui, Jamui | Jul 7, 2026 जमुई सदर प्रखंड के नर्मदा गांव में मंगलवार शाम चार बजे 24 घंटे की अखंड रामधुनी का शुभारंभ हुआ। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भजन-कीर्तन में लीन रहे। राम नाम के संकीर्तन से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। इस दौरान भजन गायक अजय रजक ने एक से बढ़कर एक भक्ति प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।