सूरजपुर: पटना-कोट में संभाग स्तरीय करमा प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन
पटना और कोट के गांवों में दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में संभाग स्तरीय करमा प्रतियोगिता हुई। विभिन्न गांवों के कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में करमा नृत्य और गीतों से कार्यक्रम को सजाया। उत्कृष्ट दलों को सम्मान भी मिला।