दशाश्वमेध घाट पर गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बदला प्रसिद्ध मां गंगा की आरती का स्थान, गंगा में बढ़ाव जारी
मां गंगा की आरती स्थल आखिरकार मंगलवार की शाम को दशाश्वमेध घाट पर बदलना ही पड़ा। कई दिनों से मां गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा था। मंगलवार को भी जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई। मंगलवार को गंगा सेवा निधि की ओर से बाढ़ को देखते हुए मां गंगा की दैनिक आरती स्थल 10 फिट पीछे स्थानांतरित कर लिया गया हैं।जिसकी वजह से इस वर्ष में पहली बार गंगा आरती स्थल बदला गया।