छतरपुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने निजी हीरो कंपनी से जुड़े सुरेंद्र निगम पर बकाया वेतन नहीं देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि नौकरी समाप्त होने के बाद भी उसका ₹8,500 प्रतिमाह का बकाया वेतन नहीं दिया गया। कई बार भुगतान की मांग करने के बावजूद समाधान नहीं होने पर उसने पुलिस से निष्पक्ष जांच, बकाया वेतन दिलाने और उचित कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
नोट: यह आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं। मामले की जांच जारी है और जांच के बाद ही तथ्य स्पष्ट होंगे।
#Chhatarpur #BundeliBhaukaalNews #BreakingNews