बीना: भानगढ़ थाने में एक व्यक्ति ने जान देने की कोशिश की, चूहा मार दवा खाई
Bina, Sagar | Nov 18, 2025 बीना के भानगढ़ थाने से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने पुलिस पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए थाने के अंदर ही चूहा मार दवा खा कर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां पर व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।