बीना: ग्राम गुलौआ से 70 वर्षीय वृद्ध महिला लापता, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Bina, Sagar | Nov 18, 2025 70 वर्षीय कौशल्या पति कंछेदी लाल साहू निवासी ग्राम गुलौआ जो अपने बड़े बेटे से मिलने 16 नवंबर को सुबह घर से निकली थी।लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। परिजन वृद्ध महिला की तलाश करते रहे। लेकिन कहीं पता नहीं पड़ा। महिला को रेलवे स्टेशन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया।लगातार तलाश के बाद भी महिला का पता नहीं पड़ा जिसके बाद परिजनों मैं थाने में शिकायत दर्ज कराई।