रानीगंज: चुलाई शराब के साथ आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
रानीगंज पुलिस ने देसी चुलाई शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम कार्रवाई करते हुए 30 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान परसाहाट, वार्ड संख्या 09 निवासी श्रीनाथ किरकू के रूप में हुआ है।