सिराथू: भरवारी इलाके की पटाखा फैक्टरी में हुआ भीषण धमाका, कई लोगों की फंसे होने की आशंका
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी इलाके की एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को जोरदार धमाका हुआ और फिर आग लग गई। धमाका इतना जोरदार था कि 1 किलोमीटर से ज्यादा इलाके से धुआं और आग को देखा गया है। इस फैक्ट्री में कई लोगों के फंसे होने की खबर मिल रही है, फायर ब्रिगेड और पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे हैं।