लोहरदगा: कुजरा स्कूल में छात्रों के बीच मारपीट, दो छात्रों के सिर फटे, शिक्षकों की निष्क्रियता पर उठे सवाल
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुजरा गांव स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुजरा में मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे स्कूल परिसर में ही स्कूली छात्रों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस हिंसक घटना में दो छात्रों के सिर फट गए, जबकि एक छात्र को कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय में पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने