लोहरदगा: उपायुक्त ने नगर परिषद चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी कोषांगों को समन्वय से कार्य करने का निर्देश दिया
लोहरदगा उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर परिषद) डॉ कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में बुधवार दोपहर लगभग 1:30 बजे नगर परिषद आम निर्वाचन 2026 को त्रुटिरहित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।