लोहरदगा: सदर अस्पताल शिशु ओपीडी में डॉक्टर की लापरवाही, निजी क्लीनिक में इलाज का आरोप, सीसीटीवी में ड्यूटी से गायब दिखे
जानकारी के अनुसार, डॉ. बी.के. पांडे की ड्यूटी बुधवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक शिशु ओपीडी में निर्धारित थी। लेकिन जब अभिभावक अपने बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे, तो दोपहर 12:20 बजे तक डॉक्टर ओपीडी में मौजूद नहीं पाए गए। मरीजों और उनके परिजनों का कहना था कि वे लगभग दो घंटे से अधिक समय तक डॉक्टर का इंतजार करते रहे, लेकिन अस्पताल प्रशासन