Public App Logo
Jansamasya
Bareilly
Bcci
Agra
Breaking
Aimim
Railway
Bsf
Fatehpur
Meerut
Raebareli
Kashmir
���ाकिस्तान
Trending
���िवाद
Bengal
���खिलेश
���ारतीय
���ोगी_आदित्यनाथ
Faridabad
Arvindkejriwal
Jajpur
���ोधपुर
Nagaur
Rahul
Indianews
New_delhi
Crpf
Viralvideo
Latestnews

लोहरदगा: स्कूल में बाहरी युवकों का तांडव, सातवीं के छात्र समेत कई बच्चे घायल

Lohardaga, Lohardaga | Jan 28, 2026
लोहरदगा: स्कूल में बाहरी युवकों का तांडव, सातवीं के छात्र समेत कई बच्चे घायल पब्लिक विजन संवाददाता लोहरदगा। लोहरदगा: जिला क्षेत्र के कुजरा स्कूल में आज दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ बाहरी युवकों ने स्कूल परिसर में घुसकर छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में सातवीं कक्षा के छात्र आवेश राजा अंसारी सहित कई अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीड़ित छात्र के भाई हिरही बड़का टोली निवासी कौशर अंसारी द्वारा थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन के अनुसार उनका भाई आवेश राजा अंसारी प्रतिदिन की तरह कुजरा स्कूल गया था। दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि कुछ बाहरी लड़कों ने कुछ स्कूल के बच्चों के बुलाने पर स्कूल में घुसकर बच्चों के साथ मारपीट की है। जब अभिभावक स्कूल पहुंचे तो पता चला कि उनके पुत्र आवेश के साथ-साथ अबरार अंसारी और अन्य बच्चों को भी बुरी तरह पीटा गया है। घायलों को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल लोहरदगा ले जाया गया है। शिकायत पत्र में हमले का मुख्य आरोपी सुजीत, सूरज, मनीष कुमार साहू और अन्य 10 से 15 अज्ञात व्यक्तियों को बताया गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपी सुजीत, मनीष और सूरज के बुलावे पर ही बाहर से लोग आए थे। हमलावर स्कूल के छात्र नहीं थे, बल्कि बाहरी युवक थे उन्होंने जानबूझकर छोटे और नाबालिग बच्चों को निशाना बनाया। *स्कूल प्रशासन की भूमिका पर सवाल* पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के वक्त स्कूल के शिक्षक वहां मौजूद थे लेकिन उन्होंने बच्चों को बचाने के लिए या हमलावरों को रोकने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इस लापरवाही को लेकर अभिभावकों में काफी रोष है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का उपचार जारी है।

MORE NEWS