परैया: बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा आंगनबाड़ी सेविका के प्रज्ञा शक्ति मिशन अंतर्गत एकदिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन
Paraiya, Gaya | Jun 15, 2026 बाल विकास परियोजना कार्यालय परैया द्वारा किसान भवन में आंगनबाड़ी सेविका के प्रज्ञा शक्ति मिशन अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन सोमवार को हुआ। DM द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तहत मानसिक स्वास्थ्य हेतु आंगनवाड़ी के बच्चों व किशोरियों के मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल व श्रवण करने के लिए योजना शुरू की गई है। मास्टर ट्रेनर CDPO स्मृति कुमारी के साथ LS शामिल रहे।