कुरई: 15 जुलाई तक घर-घर सर्वे, जिले के सभी निरक्षरों का होगा पंजीयन
Kurai, Seoni | Jul 6, 2026 सिवनी में सोमवार को उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। अधिकारियों को 15 जुलाई तक डोर-टू-डोर सर्वे कर सभी निरक्षर व्यक्तियों का चिन्हांकन और NILP ऐप पर पंजीयन पूरा करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 'अक्षर साथी' बनाकर जिले को पूर्ण साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया।