अमेरिका जाने के लिए प्लान करने वालों को बड़ा झटका, वीजा इंटरव्यू पर ट्रंप ने लगाई अनिश्चितकालीन रोक...
#america #trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने दुनिया भर में वीजा के लिए अप्लाई करने वाले लोगों की अपॉइंटमेंट पर रोक लगा दी है. यह फैसला राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में चल रही अमेरिका की सख्त इमिग्रेशन कार्रवाई के बीच लिया गया है. अमेरिका के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि दुनिया भर के सभी अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में एक ग्लोबल ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है. इस ट्रेनिंग के लिए वीजा सेवाओं की अपॉइंटमेंट में बदलाव किया जाएगा.बता दें कि ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने और इमिग्रेशन पर सख्ती का अभियान चलाया है. इसमें लोगों के वीजा और ग्रीन कार्ड रद्द करना और कई कारणों से उनके आवेदन खारिज करना शामिल है. इनमें लोगों की राजनीतिक राय और इजराइल के गाजा पर हमले के खिलाफ फिलिस्�