जगदलपुर: राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता, भाजपा पर लगाया जल, जंगल और जमीन बेचने का आरोप
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की बस्तर के संसाधनों पर भाजपा पार्टी की बुरी नज़र है, विष्णुदेव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ को एक बार फिर कार्पोरेट घरानो का चारागाह बना दिया है। बस्तर की चार बड़ी लौह अयस्क खदाने निजी पूंजी पंतियों को जिसमें 2 खदाने बैलाडिला 1 और बैलाडिला 1ठ को आर सी मित्तल को और बैलाडिला 1ब खदान को रुंगटा स्टील को 50-50 साल के लिए लीज़ पर दे दिया।