दिघवारा: अवतारनगर थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, दिए कई आवश्यक निर्देश
गुरुवार को तीन बजे सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक ने अवतारनगर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेख, लंबित कांड, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार तथा सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण एवं लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश