बहराइच: बहराइच में रास्ते में बंद हुई एंबुलेंस, लोगों ने धक्का देकर कराया स्टार्ट, वीडियो हुआ वायरल
बहराइच जिले के देहात कोतवाली इलाके में मरीज को छोड़कर वापस जा रही एक एंबुलेंस बीच रास्ते में बंद हो गई। काफी प्रयास के बाद भी जब एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हुई, तो आसपास मौजूद लोगों ने धक्का लगाकर उसे स्टार्ट करवाया।इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है। सपा पार्टी के पूर्व मंत्री यासर शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो अपलोड कर सरकार पर निशाना साधा है।