बहराइच: बहराइच जिले के किसान डिग्री कॉलेज में यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ
बहराइच के किसान डिग्री कॉलेज में यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी यातायात ने की। इस अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। क्षेत्राधिकारी ने मंच से छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए यातायात नियमों के प्रति 10 अहम बातें बताईं और उनसे यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।