धौलपुर: कलेक्ट्रेट पर पचगांव और छावनी के ग्रामीणों ने नगर परिषद में शामिल किए जाने का किया विरोध, जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
धौलपुर में पचगांव और छावनी गांव के ग्रामीणों ने नगर परिषद में शामिल किए जाने का विरोध किया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उनको नरेगा के काम छिनने की आशंका है। भाजपा की राजाखेड़ा विधानसभा प्रत्याशी नीरज शर्मा के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। धौलपुर नगर परिषद ने हाल ही में पचगांव, तगावली और पुरानी छावनी