संडीला: कछौना में बदहाल बेसिक शिक्षा के सुधार के लिए जनसरोकार मंच ने शासन को भेजा पत्र
जनसरोकार मंच ने परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने के लिए शासन को पत्र भेजा है। शिक्षकों की उपस्थिति बायोमेट्रिक न होने के कारण अधिकांश शिक्षक समय से विद्यालय नहीं जाते हैं, वहीं ज्यादातर शिक्षक देर से आना व जल्दी विद्यालय से चले जाना आदत में शुमार हैं। कछौना में खण्ड शिक्षा अधिकारी की तैनाती नियमित न होने के कारण व सही ढंग से शैक्षिक कार्य नहीं हो रहा।