धौलपुर: एडीजे रेखा यादव ने आश्रय स्थलों का किया निरीक्षण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर की सचिव एडीजे रेखा यादव ने धूलकोट रोड स्थित एवं मचकुण्ड रोड़ फायर स्टेशन के पास स्थित आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा सर्दी से बचाव के लिए आश्रय स्थल संचालित किये गये हैं। कोई भी व्यक्ति इन आश्रय स्थलों में निःशुल्क रात्रि विश्राम कर सकता है। जरूरतमंद, बेसहारा एवं असहाय व्यक्तियों को इस सुव