गिरिडीह: झारखंड विधानसभा पुस्तकालय विकास समिति ने गिरिडीह में पुस्तकालय व योजनाओं की समीक्षा की
झारखंड विधानसभा की पुस्तकालय विकास समिति ने शुक्रवार को दोपहर 12 बजे गिरिडीह जिले का दौरा कर जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। परिसदन भवन सभागार में आयोजित बैठक में सरकारी एवं गैर सरकारी पुस्तकालयों, कारा व बाल सुधार गृह तथा विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित पुस्तकालयों की स्थिति की समीक्षा की गई।