नरैनी: कालिंजर और SOG की संयुक्त पुलिस टीम ने अंतर्राज्यीय ईरानी गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया, चोरी के आभूषण बरामद
Naraini, Banda | Apr 8, 2026 पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन मे कालिंजर व SOG की संयुक्त पुलिस टीम नें चोरी लूट टप्पेबाजी नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह ईरानी गैंग के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ कस्बा कांलिजर मे सर्राफा दुकान पर टप्पेबाजी कर जेवरात चोरी की घटना को अंजाम दिया था। लगभग 9 लाख रुपए के चोरी के आभूषण बरामद।