कुनकुरी: केरसई में भीषण हादसा: कार और बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत
जिले से इस वक्त एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, वहीं बाइक सवार कई मीटर दूर उछलकर जा गिरा। बताया जा रहा है कि कार में सवार पांच लोग छठ पर्व मनाने बिहार जा रह