बैतूल नगर: बदली पुलिसिंग की कमान: अन्नपूर्णा सिरसाम बनीं नई एसडीओपी, सुनील लाटा पुलिस मुख्यालय भोपाल के लिए हुए कार्यमुक्त"
बैतूल की पुलिस व्यवस्था में आज एक अहम प्रशासनिक बदलाव हुआ है। उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम ने आज, 3 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैतूल पहुंचकर एसडीओपी बैतूल के पद पर अपनी आमद दर्ज कराई। वहीं, पूर्व एसडीओपी श्री सुनील लाटा को पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा उनकी नवीन पदस्थापना इकाई, पुलिस मुख्यालय भोपाल के लिए विधिवत कार्यमुक्त कर