#बलिया के #बेल्थरारोड में युवा भागीदारी महासम्मेलन के बाद #सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री डा. अरविंद राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा सियासी हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि सपा के साथ रहते तो सुभासपा का अस्तित्व समाप्त हो जाता, जबकि भाजपा के साथ गठबंधन में पार्टी को आगे बढ़ने और अपनी राजनीतिक पहचान मजबूत करने का अवसर मिल रहा है। अखिलेश यादव को भस्मासुर बताते हुए उन्होंने कहा कि सुभासपा का बढ़ता राजनीतिक कद सपा की चिंता का कारण बन रहा है। साथ ही, ओमप्रकाश राजभर की सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भूमिका का उल्लेख करते हुए डा. अरविंद राजभर ने पार्टी की बढ़ती राजनीतिक पहचान और विस्तार पर अपनी बात रखी।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#SBSP #ArvindRajbhar #AkhileshYadav #UttarPradeshPolitics #BalliaNews