बलिया में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह भी बलिया पहुंचे। दोनों नेता पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता स्व. रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव और अवलेश सिंह लखनऊ से हेलीकॉप्टर के जरिए आजमगढ़ पहुंचे। वहां सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का स्वागत किया। इसके बाद दोनों बलिया पहुंचे और स्व. रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अखिलेश यादव के साथ अवलेश सिंह की मौजूदगी इस दौरान चर्चा का विषय रही। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. रामगोविंद चौधरी को याद करते हुए उनके राजनीतिक योगदान और जनसेवा को नमन किया।
स्व. रामगोविंद चौधरी समाजवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे। उनके निधन के बाद आयोजित तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
#Ballia #Akhileshyadav #awleshsingh #Samajwadiparty
Belthara Road, Ballia | Oct 9, 2026