भीलवाड़ा: 21 जून को चित्रकूट धाम, नगर निगम में होगा जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम, जिला कलक्टर ने संबंधित विभाग को दिए निर्देश
भीलवाड़ा। जिले में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन 21 जून 2026 को चित्रकूट धाम, नगर निगम भीलवाड़ा के प्रांगण में प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।